
📞 Our WhatsApp Support:+91 7024716811

📞 Our WhatsApp Support:+91 7024716811

📞 Our WhatsApp Support:+91 7024716811

अगर आप गांव के रहने वाले हैं और आपके यहां से शहर दूर है या फिर आने जाने में समस्या होती है और सरकारी कामकाज नहीं बनते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लाइव वीडियो में जो बात कही है वह आप सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण एवं सुविधाजनक है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जिन गांव में 5000 या से अधिक जनसंख्या है, प्रत्येक गांव में उप लोक सेवा केंद्र खोला जाएगा जिसके माध्यम से आप को लोकसेवा से मिलने वाली लगभग सभी सेवाएं आपको घर पर ही दी जाएंगी, आपको बार-बार लोक सेवा केंद्र जाने और समय खराब करने और पैसे की बर्बादी करने की जरूरत नहीं होगी , आपके गांव में उप लोक सेवा केंद्र खुलते ही यह सभी सेवाएं आपको आपके ही गांव में मिल जाएगी।
शहर के लोक सेवा केंद्र में मिलने वाली सेवाएं आपको उप लोक सेवा केंद्र में मिलने लगेगी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी ने कहा है कि जल्द ही 1 साल के अंदर वह समस्त गांव जो 5000 जनसंख्या की आबादी में आते हैं उनमें उप लोक सेवा केंद्र खोले जाएंगे।
तो अब बात यह आती है कि जो उप लोक सेवा केंद्र खोले जाएंगे उनका संचालन कौन करेगा उन्हें चलाएगा कौन उसके अंदर में कौन बैठेगा तो, अगली पोस्ट के माध्यम से बता दिया जाएगाद्। आप नीचे दिए गए वीडियो को भी देख सकते हैं कि श्री शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा।