Fake Ayushman card or fake documents banane wale 2 logo ko Arrest kiya Madhya Pradesh indore

Price = RS 0.0 (FREE)

दैनिक भास्कर न्यूज़पेपर के अनुसार इंदौर में ऑनलाइन दुकान करने वाले दो बीकॉम के छात्रों को गिरफ्तार किया गया है , इसमें कहा गया है कि यह लोग फर्जी डॉक्यूमेंट बनाते थे 150 से ₹300 में फर्जी डॉक्यूमेंट 5 मिनट के अंदर बना देते थे और यह भी कहा गया है कि यह डाक्यूमेंट्स का डाटा सर्वर से दो-तीन दिन में अपने आप हट जाता था। इन्होंने कई सारे डाक्यूमेंट्स फर्जी तरीके से बनाए हैं और इसमें हजारों आयुष्मान कार्ड बनाए हुए हैं और इनका दावा तो यह भी है कि इन आयुष्मान कार्ड से कई लोगों ने मुफ्त में उपचार भी करवाया है।

जिस माध्यम से यह लोग फर्जी डॉक्यूमेंट बनाते थे वह एक एप्लीकेशन(APP) है जो कि पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति से ₹400 में यह ऐप लिया था। इसी ऐप के माध्यम से यह फर्जी डॉक्यूमेंट 5 मिनट के अंदर फटाफट बना देते थे और कई सारे लोगों के फर्जी डाक्यूमेंट्स बना दिए और 2 से 3 दिन में वह सर्वर से उनका डाटा डिलीट हो जाता। पुलिस को आरोपियों से 500 से ज्यादा नकली कार्ड मिले हैं जबकि हजारों कार्ड तो सरवर से डिलीट हो चुके हैं अप पुलिस सरकारी कागज बनवाने वाले लोगों की भी तलाश कर रही है।


Share this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
    0
    Your Cart
    Your cart is emptyReturn to Shop